खन्ना में पराली के ढेर में लगी आग:गुरुद्वारा के पास मची भगदड़, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, 3 घंटे बाद पाया काबू

पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना के गांव रोहणों खुर्द में मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे पराली के ढेर में भीषण आग लग गई। गांव के बीचोंबीच गुरुद्वारा साहिब के पास हुई घटना से आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड गाड़ी का टायर हुआ पंचर नंबरदार संतोख सिंह बैनीपाल के अनुसार खन्ना से पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी में पर्याप्त पानी नहीं था। दूसरी गाड़ी का टायर रास्ते में पंचर हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंडी गोबिंदगढ़, समराला और दोराहा से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में रात साढ़े 9 बजे तक का समय लगा। बिना किसी अनुमति के लगाया पराली का ढेर जांच में सामने आया कि रिहायशी क्षेत्र के पास पराली का यह ढेर बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लगाया गया था। प्रशासन अब मामले की जांच करेगा कि किसने और किसकी मंजूरी से यहां पराली जमा की गई। घटना से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय प्रशासन से मामले की शिकायत की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *