खन्ना में पुलिस-चोर में एनकाउंटर:गोली लगने से हुआ घायल, माल रिकवर कराने ले गई थी, देसी पिस्टल से की फायरिंग

लुधियाना में खन्ना में पुलिस ने एक शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सिटी थाना-2 की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित अरुण कुमार को पकड़ा। आरोपी चोरी के माल की बरामदगी के लिए पुलिस को मिलिट्री ग्राउंड ले गया। वहां एक खंडहरनुमा इमारत में छिपाई गई 32 बोर की देसी पिस्टल से उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एसएचओ ने सर्विस पिस्तौल से फायर किया। इस दौरान आरोपी की दाहिनी टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को सरकारी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चुराया था बेटी की शादी का सामान डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार, आरोपी ने करतार नगर में एक परिवार के घर से बेटी की शादी का सामान चुराया था। अरुण कुमार पर पुलिस पर हमला और अवैध हथियार रखने का भी केस दर्ज होगा। आरोपी 30 जनवरी 2025 को जमानत पर जेल से छूटा था। एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम की जांच तक मौके को सील कर दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *