खन्ना में बेकाबू होकर नहर में गिरी कार:जेठ-भाभी की मौत, दो बच्चियां बची, गुरुद्वारे से लौट रहा था परिवार

लुधियाना के जनता नगर से दोराहा स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए एक परिवार की कार शनिवार शाम को नहर में गिर गई। हादसे में जेठ और भाभी की मौत हो गई। जबकि राहगीरों की मदद से दो बच्चियों की जान बच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार परिवार लुधियाना से दोराहा आया था और पास के एक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। कार में रूपिंदर सिंह, उनकी भाभी पलविंदर कौर और दो बच्चियां-हरलीन कौर और हरगुन कौर सवार थीं। जैसे ही कार दबुर्जी गांव के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव वाली नहर में गिर गई। महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम राहगीरों ने जब पानी में गिरी कार को देखा, तो तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और साथ ही नहर में उतरकर कार सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब तक रूपिंदर सिंह को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं, पलविंदर कौर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गनीमत रही कि दोनों बच्चियां हरलीन और हरगुन को सुरक्षित निकाल लिया गया। वे बुरी तरह सहमी हुई थीं और बार-बार बस यही पूछ रही थीं कि मम्मी और ताऊ कहां हैं। एएसआई का बयान एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार गुरुद्वारे से लौट रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *