खन्ना में मकान की छत गिरने महिला की मौत:बारिश के कारण हादसा, पानी पीने उठी थी तीन बच्चों की मां

खन्ना में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चरणजीत कौर (39) के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10 बजे मानुपुर गांव की है। चरणजीत कौर पानी पीने के लिए उठी थी। इसी दौरान तेज बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई। उस समय उनके पति लखवीर सिंह अपने तीन बच्चों के साथ एक बेड पर सो रहे थे। छत गिरने की आवाज से लखवीर सिंह की नींद खुली। पत्नी को पास न देखकर उन्होंने गांव वालों की मदद से मलबा हटाया। चरणजीत कौर को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। मकान पुराना और जर्जर था। आर्थिक तंगी के कारण मरम्मत नहीं करवा पाए। मृतका अपने पीछे पति, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। बरधाला पुलिस चौकी प्रभारी परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। महिला के पति के बयान पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *