खन्ना में रिटायर्ड डीएसपी से इमिग्रेशन फ्रॉड:अमेरिका जाना चाहते थे, हैदराबाद में एंबेसी की फर्जी अपॉइंटमेंट दी

खन्ना में इमिग्रेशन एजेंटों ने पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी समेत तीन लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस ने गेटगाट इमिग्रेशन के मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिटायर्ड डीएसपी कुलवंत सिंह ने अमेरिका का वीजा लगवाने के लिए गेटगाट इमिग्रेशन से संपर्क किया था। कंपनी ने उनसे 69 हजार रुपए और जरूरी कागजात ले लिए। कंपनी के मालिक सहजजीत गिल और सिमरनजीत सिंह ने उन्हें हैदराबाद में अमेरिकी एंबेसी की फर्जी अपॉइंटमेंट दे दी। कुलवंत सिंह अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद पहुंचे। वहां एंबेसी में जाने पर पता चला कि अपॉइंटमेंट लेटर फर्जी है। आरोपियों ने उन्हें पैसे वापस करने का झांसा देकर चेन्नई भी भेजा, जहां भी कागजात फर्जी निकले। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दो अन्य लोगों से भी ठगी की है। रमनप्रीत सिंह को इटली भेजने के नाम पर करमनजोत सिंह और अमृतपाल सिंह ने 2.97 लाख रुपए की ठगी की। इसी तरह सुखविंदर सिंह से भी इटली भेजने के नाम पर 2.80 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने सहजजीत गिल, सिमरनजीत सिंह, करमनजोत सिंह, अमृतपाल सिंह और हरसिमरनजोत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी खन्ना और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *