खन्ना में सेना के खिलाफ वीडियो किया शेयर:पुलिस ने स्कूल क्लर्क को किया गिरफ्तार, पाक चैनल दिखा रहा था भ्रामक सामग्री

पंजाब के खन्ना में भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में पुलिस ने एक स्कूल क्लर्क को गिरफ्तार किया है। एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत सतवंत सिंह ने पाकिस्तानी चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में भारतीय सेना के खिलाफ भ्रामक और भड़काऊ सामग्री थी। हरियों कलां गांव के रहने वाले सतवंत सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो से क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। स्थानीय नागरिकों ने इसे राष्ट्र विरोधी कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला एसएसपी खन्ना, डिप्टी कमिश्नर लुधियाना और ढोलेवाल मिलिट्री कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों के संज्ञान में आया। टीचर का मोबाइल फोन जब्त किया डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साइबर क्राइम सेल वीडियो के स्रोत की जांच कर रहा है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया और क्या वह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *