खन्ना में AAP नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल:12 एकड़ जमीन पर विवाद, बोले-अकाली दल का भू-माफिया कर रहा कब्जा, सीएम से मिलेंगे

लुधियाना में खन्ना के दोराहा थाना अधीन आते गांव चणकोइयां खुर्द में करोड़ों रुपए के जमीनी विवाद का मामला गरमा गया है। इस विवाद में दो पक्षों में फायरिंग की घटना के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आप नेता अमरदीप सिंह ने दोराहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अकाली दल का भू-माफिया काम कर रहा है। एक बड़े नेता के गुर्गे जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। चणकोइयां खुर्द केस में पुलिस इनका पूरा साथ दे रही है। कब्जा लेने का समय फायरिंग जमीन के असली मालिक कब्जा करने से वंचित हैं। अमरदीप सिंह ने कहा कि भगवंत सिंह व जयकरण शर्मा ने चणकोइयां खुर्द में मार्च 2025 में जमीन खरीदी। जमीन के मालिक ने फसल समेत सौदा किया। जब कब्जा लेने का समय आया तो अकाली नेताओं ने फायरिंग कर दी। पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल हालांकि, किसी भी कोर्ट द्वारा जमीन के असली मालिकों को कब्जा न लेने संबंधी कोई स्टे या अन्य ऑर्डर नहीं है। वे बार बार पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें कब्जा दिलाया जाए। पुलिस अधिकारी शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। आप नेता ने यहां तक सवाल कर दिए कि क्या पायल हलके में हक की कमाई से प्रॉपर्टी खरीदना गुनाह है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में सीएम समेत उच्च पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उधर, पायल के डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अगर किसी ने कब्जा लेना है वे कोर्ट में जाकर ले सकता है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस मामले की नजाकत को समझते हुए लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रख रही है। किसी से कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा। गौरतलब है कि यहां करीब 12 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। गेहूं की कटाई को लेकर यहां दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *