खन्ना में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट:सिविल सर्जन ने अस्पताल का निरीक्षण किया, बोले- अलग से वार्ड बनाए

देश में HMPV वायरस को लेकर पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आदेशों के बाद लुधियाना के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोहिंद्रा ने खन्ना सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। वायरस को लेकर पुख्ता प्रबंध करने और अलग से वार्ड बनाने की हिदायत दी। समूह स्टाफ के साथ मीटिंग भी की। खन्ना के एसएमओ डॉक्टर मनिंदर भसीन ने अस्पताल की कार्यशैली और वायरस को लेकर किए प्रबंधन की जानकारी दी। HMPV के लक्षण दिखने पर मरीजों की निगरानी करें
सिविल सर्जन मोहिंद्रा ने कहा कि फिलहाल खतरे वाली कोई स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों पर सभी जिला और सब डिवीजन अस्पतालों में अलग वार्ड के लिए एसएमओज को हिदायत दी गई है। HMPV के लक्षण दिखने पर ऐसे मरीजों को निगरानी में रखा जाए। इसके अलावा सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों के साथ एक मीटिंग करते हुए उन्हें सख्त हिदायत की कि कोई भी डॉक्टर बाहर से दवा न लिखे। जितनी दवाएं सरकारी अस्पताल के अंदर उपलब्ध हैं वही लिखने की कोशिश करें। किसी मरीज को बाहर से स्कैन करवाने के लिए मजबूर न किया जाए। मरीजों के साथ विनम्रता से पेश आया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *