खबर हटके- कचरे में फेंका लॉटरी टिकट, जीते ₹66 लाख:स्पेस में लिखने वाला ₹30 हजार का पेन; कब्रिस्तान में कैंसर का इलाज मिलने का दावा

फर्ज कीजिए आपने एक कागज के टुकड़े को कूड़े में फेंक दिया और फिर वही कागज आपको लखपति बना दे। पिछले दिनों एक महिला ने गलती से अपना एक लॉटरी टिकट कूड़ेदान में फेंक दिया था, अब उसी टिकट ने उसे पूरे ₹66 लाख (80 हजार डॉलर) जितवाए। वहीं, दावा किया जा रहा है कि कब्रिस्तान में कैंसर का इलाज मिल गया है। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. कचरे में फेंकी लॉटरी टिकट से ₹66 लाख जीती अमेरिका के शेफर्ड्सविले में रहने वाली एक महिला पामेला हॉवर्ड थॉर्टन ने गलती से अपना एक लॉटरी टिकट कूड़ेदान में फेंक दिया था। लेकिन अब उसी टिकट ने ₹66 लाख (80 हजार डॉलर) जितवाए। दरअसल पामेला ने ‘फ्लेमिंगो बिंगो’ गेम के चार टिकट खरीदे थे। पहले तीन टिकट पर उन्हें कोई इनाम नहीं मिला, तो उन्होंने सोचा कि चौथा टिकट भी बेकार होगा, और बिना देखे ही कूड़ेदान में फेंक दिया। पामेला ने बताया कि लॉटरी निकलने से एक रात पहले उसने कूड़े के ढेर से टिकट को ढूंढकर निकाला था। इस टिकट ने उसे 200 डॉलर (करीब ₹16,500) का इनाम जितवाए। इस रकम से उन्होंने 4 और ‘फ्लेमिंगो बिंगो’ टिकट खरीदे, और उनमें से ही एक ने उनकी किस्मत खोल दी। लॉटरी लगने पर पामेला ने कहा- टैक्स कटने के बाद करीब 57,000 डॉलर (लगभग ₹47 लाख) मिलेंगे। इस पैसे से एक नई कार खरीदेंगी, कुछ बिल जमा करेंगी और फिर कुछ पैसे मां को देंगी। क्या है अमेरिका की फ्लेमिंगो बिंगो लॉटरी?
यह एक स्क्रैच-ऑफ टिकट पर बेस्ड लॉटरी सिस्टम है। इसमें स्क्रैच कार्ड का सिंबल विनिंग कोड से मैच होने कंटेस्टेंट लॉटरी जीतता है। अमेरिका के हर राज्य में इस तरह के काई लॉटरी सिस्टम चलते हैं। सभी के विनिंग अमाउंट भी अलग-अलग होते हैं। 2. कब्र से निकला फफूंद करेगा कैंसर का इलाज मिस्र का शापित कब्र, जिसके बार में पहले माना जाता था कि कोई जहरीली चीज ने यहां काम कर रहे रिसर्चर की जान ले ली। इसे लोगों ने फैरो कर्स नाम दिया था। लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने एक जहरीले फफूंद(फंगस) को मौतों की असली वजह बताई। कहा गया कि इसी फंगस से 10 रिसर्चर को फेफड़े में संक्रमण हुआ और उनकी मौत हो गई थी। अब यही फंगस जीवन रक्षक बन गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस जहरीले फफूंद में एक खास प्रोटीन है। यह प्रोटीन ल्यूकेमिया जैसे ब्लड कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है। रिसर्च में पाया गया कि यह प्रोटीन कैंसर सेल्स के टूटने को रोकता है। कैंसर तब होता है जब शरीर में सेल्स बेकाबू रूप से बढ़ने लगती हैं। यह आमतौर पर जीन में बदलाव के कारण शुरू होता है। 3. स्पेस में लिखने वाला 30 हजार का पेन आज तक आपने कितने रुपए का पेन खरीदा है? शायद सौ, पांच सौ या ज्यादा से ज्यादा हजार रुपए का? लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे पेन भी हैं जिनकी कीमत लाखों, यहां तक कि करोड़ों रुपए तक होती है? हाल ही एक वीडियो की सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ, जिसे 2 दिनों में 1.5 करोड़ लोगों ने देखा। इसमें एक महिला महंगे पेन वाली दुकान में जाती है। यहां वो लाख रूपए की पेन से लेकर स्पेस वाली पेन तक कई अनोखे पेन के बारे में बताती हैं। इस दुकान में 30 हजार रुपए का एस्ट्रोनॉट पेन (स्पेस में चलने वाला) मिला। यह पेन किसी भी सरफेस और किसी भी ऐंगल पर लिख सकता है। इस पर ग्रेविटी का इम्पैक्ट नहीं पड़ता। यहां 50 हजार रुपए की फाउंटेन पेन मिली, जिसकी निब 22 कैरेट सोने से बनी थी। वहीं 9 लाख रुपए का सबसे सुंदर पेन भी दिखा। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *