खबर हटके- रेल-हवाई हादसों में 7 बार जिंदा बचा शख्स:फिर ₹5 करोड़ की लॉटरी जीती; चोरों ने ₹53 करोड़ की टॉयलेट सीट चुराई

क्रोएशिया का एक शख्स फ्लाइट, ट्रेन और बस हादसे में 7 बार मौत को चकमा देकर जिंदा बच गया। और इसके बाद एक लॉटरी में ₹5 करोड़ भी जीत गया। वहीं ब्रिटेन में एक चोर ने ₹53 करोड़ की टॉयलेट सीट ही चोरी कर ली। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. पहले 7 बार मौत को चकमा दिया, फिर जीती लॉटरी क्रोएशिया के फ्रांसे सेलाक ने 7 बार मौत को करीब से देखा और हर बार जिंदा बच गए। इसमें ट्रेन, विमान, बस हादसा, कार में आग लगने की दुर्घटना और एक ट्रक से टक्कर शामिल है। वहीं इसके बाद उन्होंने ₹5 करोड़ रुपए की लॉटरी जीत ली। जिससे उन्होंने एक लग्जरी घर खरीद लिया। हालांकि कुछ ही सालों बाद सेलाक घर बेचकर दोबारा अपनी पत्नी के साथ साधारण घर में ही रहने लगे। कब-कब कैसे दिया मौत को चकमा? 2. चोर ने चुराई ₹53 करोड़ की टॉयलेट सीट इंग्लैंड के एक आलीशान महल में दो चोरों ने ₹53 करोड़ रुपए की टॉयलेट सीट ही चुरा ली। इस मामले में 13 जून को ब्रिटिश कोर्ट (ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट) ने दोनों चोरों को 2 साल की जेल की सजा सुनाई है। टॉयलेट सीट की यह चोरी सितंबर 2019 में हुई थी, जिसे 18-कैरेट सोने से बनाया गया था। चोरी किया गया टॉयलेट अब तक बरामद नहीं हुआ है, माना जाता है कि चोरों ने उसे काट कर बेच दिया। इस टॉयलेट सीट को कलाकार मौरीजजियो कैटेलन ने अधिक संपत्ति पर एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी के रूप में बनाया था। 3. शख्स का पसंदीदा पेड़ टूटा तो याद में बनाई 20 फीट की पेंसिल अक्सर पसंदीदा सामान खोने पर लोग उदास हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो उसे नया रूप दे देते हैं। ऐसी ही कहानी है मिनियापोलिस के कपल जॉन और एमी हिगिंस की। दोनों के घर के बाहर एक बड़ा पेड़ था, जो उन्हें बहुत पसंद था, लेकिन 2017 में बड़े तूफान में पेड़ टूट गया। इसके बाद कपल ने पेड़ की यादों को जिंदा रखने के लिए उसे 20 फीट की पेंसिल का शेप दे दिया। अब हर साल जून के पहले हफ्ते में पेंसिल की ‘नोक’ तेज करने का उत्सव होता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। तो ये थी आज की कुछ रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ———————– यह खबर भी पढ़ें… खबर हटके- कार को भगवान मानकर, छत पर चढ़ाया: महिला ने धागों से लिखी रामायण-भागवत और राष्ट्रगान; लगातार 36 घंटे खेलता रहा गोल्फ, टूटा रिकॉर्ड कर्नाटक के मैकेनिक को अपनी कार से ऐसा प्यार हुआ कि उसने अपनी मारुति 800 कार तीसरे मंजिल पर रख पूजा की। वहीं असम की एक महिला ने धागों से रामायण-भागवत और राष्ट्रगान लिख डाला। उधर न्यूयॉर्क में एक शख्स 36 घंटे तक गोल्फ खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… खबर हटके- ₹6 करोड़ में छपवाईं बेटे की तस्वीरें, पत्नी से प्रताड़ित होकर खोली चाय की दुकान; 18 साल बाद दिखा स्ट्राबेरी मून जापान में एक पिता ने बेटे की फोटो लोगों को दिखाने के लिए ₹6 करोड़ खर्च किए। वहीं मध्य प्रदेश में एक शख्स पत्नी से प्रताड़ित होकर न्याय पाने के लिए चाय की दुकान खोल ली। इधर, दिल्ली और मुंबई में 18 साल बाद स्ट्रॉबेरी मून दिखाई दिया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *