खम्हारडीह में कांग्रेस नेताओं पर हथियारों से जानलेवा हमला:दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे कांग्रेस नेता, विवाद में फूटा सिर; आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दीपा बग्गा के पुत्र प्रियेश, कांग्रेस प्रवक्ता सार्थक शर्मा, टंडन डेयरी के संचालक मोलू टंडन और उनके दोस्त राजीव पर जानलेवा हमला हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आर्क रेस्टोरेंट के संचालक सन्नी रिजवानी व उसके करीब 10 स्टाफ ने मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घायलों के अनुसार हमलावरों ने डंडे, बल्लियों और धारदार हथियारों से हमला किया। घटना में राजीव और प्रियेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत विद्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने से हालात बिगड़ते चले गए। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित खम्हारडीह थाना पहुंचे हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में खम्हारडीह थाना पहुंचे है। सुरक्षा की दृष्टि से रायपुर पुलिस के अधिकारी फोर्स लेकर खम्हारडीह थाना के लिए रवाना हुए है। खबर अपडेट की जा रही है। …..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *