खरगोन कॉलेज में 67 छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग:आपात स्थिति से निपटने के लिए एक महीने चलेगा शिविर

खरगोन के बोरावा स्थित फार्मेसी कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें 67 छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टैंग सू डू एसोसिएशन ऑफ खरगोन के अश्विन आर्टिया ने छात्राओं को कराटे, ताइक्वांडो, तांग सू डो सहित आधुनिक व पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं। प्रशिक्षण में आपात स्थितियों में सुरक्षित निर्णय लेने और हमलावर से बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में आत्मरक्षा उपकरणों का सही उपयोग, मानसिक सतर्कता और परिस्थिति के अनुसार त्वरित प्रतिक्रिया जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। प्रभारी आयुषी पाटुद ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को टीमवर्क, सहानुभूति और अनुशासन भी सिखाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सुजीत पिल्लई ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना, आत्मविश्वास और आपातकालीन कौशल क्षमता बढ़ाना है। यह प्रशिक्षण लगभग एक माह तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *