खरगोन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 15वें अध्याय का पाठ:1100 वेदपाठियों सहित 1500 से अधिक लोग हुए शामिल

खरगोन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 1100 वेदपाठी शामिल हुए, जिन्होंने श्रीमद्भगत गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया। कुल मिलाकर 1500 से अधिक लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन के साथ हुई। इस मौके पर खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह और सीएमओ कमला कोल सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे। परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और गीता पर आधारित एक आकर्षक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
विधायक पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भगवत गीता का ज्ञान अद्भुत है। उन्होंने कहा कि गीता के एक श्लोक को भी समझकर जीवन में अपनाया जाए, तो व्यक्ति का जीवन ही नहीं, पूरा समाज भी सही दिशा में आगे बढ़ सकता है। मंच से विभिन्न वक्ताओं ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में इस्कॉन परिवार, गीता गंगा ट्रस्ट, स्वाध्याय परिवार, संस्कृत भारती, गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नीरज अमझरे ने किया। देखें तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *