खरगोन में ठंड कमजोर, तापमान में लगातार बढ़ोतरी:मावठे के आसार नहीं, दिन का पारा 30 डिग्री तक पहुंचा

खरगोन में मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों में ठंड में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। रविवार सुबह हल्के बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान मावठे (शीतकालीन वर्षा) के कोई आसार नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि देश के उत्तरी हिस्सों से आने वाली हवाओं की गति कम होने और नमी घटने के कारण यह स्थिति बनी है। आगामी दो-तीन दिनों में मौसम साफ होने की संभावना है। तीन दिन से बढ़ रहा है तापमान पिछले तीन दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में रात का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन बादल छंटते ही तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल बारिश की कोई स्थिति नहीं है। कृषि विभाग के सहायक संचालक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं और चने में फूल निकल आए हैं। बेहतर उत्पादन के लिए अभी भी ठंड का होना आवश्यक है। बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद है, जो फसलों के लिए फायदेमंद होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *