खरगोन में डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी:कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षा की शपथ ली

खरगोन जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। शनिवार सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष रवि नाईक की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के सिद्धांतों और कार्यों का अनुसरण करने की शपथ ली। उन्होंने ‘बाबा साहब अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा’ और ‘संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे’ जैसे प्रेरक नारे लगाए। कार्यक्रम में कादर बैग, राजेश मंडलोई, संजीव गांगुली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नाईक ने कहा कि संविधान के रचयिता डॉ. अंबेडकर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनकी अनुपस्थिति में भी उनके विचार सामयिक बने रहेंगे और हर वर्ग को प्रेरित करते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *