खरगोन जिले में देजला देवड़ा जलाशय की नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। कमांड एरिया 9 और 10 के किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है। पानी ऐसे समय छोड़ा गया है जब गेहूं की फसल को पहली सिंचाई की सख्त जरूरत थी। तीन सप्ताह देर से छोड़ा गया पानी क्षेत्र में लगभग एक माह की फसल हो चुकी है। अनुबंध के बावजूद पहले पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों में रोष था, लेकिन अब उन्हें राहत महसूस हो रही है। इस साल पानी लगभग तीन सप्ताह देर से छोड़ा गया। सामान्यतः हर साल 15 नवंबर को जलाशय से पानी छोड़ा जाता है। 37 हजार हेक्टेयर में होती है सिंचाई क्षेत्र के किसान गोकुल राठौड़ ने बताया कि जलाशय से पानी छोड़ने से सिंचाई में बड़ी राहत मिली है। देजला देवड़ा जलाशय से रबी सीजन में कुल 37,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। टांडाबरुड, देवली और कोठा बुजुर्ग क्षेत्र के नहर कमांड एरिया में 8,000 किसानों के लगभग 9,000 हेक्टेयर रकबे में बुआई की गई है। भगवानपुरा क्षेत्र में मुख्य नहर से पानी रिसाव की कुछ सूचनाएं मिली हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वे शिकायत वाले स्थानों पर निराकरण कर रहे हैं।


