खरगोन में देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल का कल शताब्दी समारोह:देश-विदेश से 1500 पूर्व छात्र जुटेंगे, प्रिंस रिचर्ड होलकर करेंगे प्रतिमा का अनावरण

साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 3 और 4 जनवरी को होगा, जिसमें देश-विदेश से 1500 से अधिक पूर्व छात्र और 100 से ज्यादा शिक्षक-आचार्य शामिल होंगे। सभी पूर्व छात्रों और शिक्षकों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान स्कूल परिसर में देवी अहिल्या की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। यह अनावरण 4 जनवरी को होलकर स्टेट के वंशज प्रिंस रिचर्ड होलकर करेंगे। 3 जनवरी को पूर्व छात्रों का एकत्रीकरण देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल शताब्दी महोत्सव समिति से जुड़े दिनेश पटेल ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 3 जनवरी को पूर्व छात्रों का एकत्रीकरण होगा, जबकि 4 जनवरी को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल 100 वर्ष पुराना शैक्षणिक संस्थान है। स्कूल भवन में आज भी पुराने स्तंभ और लकड़ी के खंभे सुरक्षित हैं। वर्तमान में स्कूल पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। पूर्व छात्रों ने संभाली आयोजन की कमान शताब्दी समारोह का नेतृत्व पूर्व छात्र रवि जोशी, संजीव भटोरे और मनजीत सिंह चावला कर रहे हैं। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पूर्व छात्र भाग लेने पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *