खरगोन में गुरुवार से शुरू हुई पांच दिवसीय नवग्रह पंचकोसी यात्रा “नर्मदे हर” व ओम नमः शिवाय के जयघोष करते चल रही है। ध्वज वाहक संतश्री नर्मदे हर बाबा मेहरजा की अगुवाई में चौथे दिन की यात्रा रविवार को कुंदा के बड़घाट आश्रम से आगे बढ़ी। शनिवार रात में भजन कीर्तन व भंडारा हुआ। रात का पड़ाव पूर्णानंद बाबा तपोस्थली इंद्र टेकडी परिसर में होगा। सोमवार को यात्रा अंतिम पड़ाव की ओर होगी। समापन नवग्रह मंदिर परिसर में होगा। पंचकोशी यात्रियों की मंडल कर रहे हैं सेवा सोमवार को समापन नवग्रह मंदिर परिसर में भंडारा होगा। तिरुपति बालाजी मंडल नवग्रह मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं जुटा रहा है। बड़घाटेश्वर मंदिर आश्रम में नीलेश बाबा मित्रमंडल ने स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई। 2008 में नवग्रहों की शांति, सुख व समृद्धि की कामना के शुरू हुई पंचकोसी यात्रा का यह 17वां वर्ष है।


