खरगोन में बादल छंटने से ठंड का असर तेज:आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम, हल्की बूंदाबांदी के आसार

खरगोन में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद शुक्रवार सुबह बादल छटने के बाद ठंड का असर तेज हो गया। चार दिनों बाद न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया, जिससे लोगों को फिर से ठंड का एहसास हुआ। शुक्रवार सुबह खरगोन का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले लगातार चार दिनों तक तापमान 12 डिग्री से ऊपर बना हुआ था। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सुबह के समय शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर करीब सुबह 8:30 बजे तक बना रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और आम जनजीवन पर हल्का असर पड़ा। बारिश की संभावना कम, हल्की बूंदाबांदी संभव
मौसम विभाग ने पहले मावठे की संभावना जताई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से खरगोन सहित पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम हो गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले पांच दिनों का तापमान
पिछले पांच दिनों से खरगोन में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 12.4 डिग्री, बुधवार को 30.0 और 11.8 डिग्री, मंगलवार को 30.2 और 11.6 डिग्री, सोमवार को 30.4 और 12.0 डिग्री तथा रविवार को 30.8 और 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *