खरगोन में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक:जैविक अधिकारी के दौरे की रूपरेखा बनी; प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से भी मिला

खरगोन में सोमवार को भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें अखिल भारतीय जैविक अधिकारी पद्मश्री हुकुम पाटीदार के 16 जनवरी के जिले में प्रस्तावित दौरे और जिले की अधूरी सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सदाशिव पाटीदार ने किसानों से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिले की सिंचाई परियोजनाओं और भारतीय कपास निगम (CCI) की कपास खरीदी से संबंधित कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। बैठक में मालवा प्रांत सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने संगठन विस्तार और कार्यालय निर्माण को लेकर चर्चा की। जिला पदाधिकारियों ने जिले में चल रही सिंचाई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार और लेटलतीफी पर चिंता व्यक्त की। इस बैठक में रेवाराम भाईडिया (मालवा प्रांत उपाध्यक्ष), श्यामसिंह पवार (मालवा प्रांत युवा वाहिनी संयोजक), जबरसिंह पवार (जिला कोषाध्यक्ष), सीताराम पाटीदार (कार्यालय मंत्री), वासुदेव चौधरी (जिला मंत्री), मुकेश पटेल, राजेंद्रसिंह सोलंकी, नितेश सिंह मौर्य सहित सभी तहसील अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित थे। शाम 5 बजे जिला पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर भव्य मित्तल से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को जिले में सिंचाई परियोजनाओं और सीसीआई की कपास खरीदी में बेहतर कपास के कम मूल्य पर मूल्यांकन की शिकायत की। कलेक्टर ने किसान प्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं के गंभीरता से निराकरण का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *