खरगोन में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम के खिलाफ नारेबाजी:इंदौर दूषित पानी मामले में निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

खरगोन में युवक कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। युवक कांग्रेस ने एक मांग पत्र के माध्यम से बताया कि दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और प्रभावित मरीजों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही, सभी मरीजों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष रजत डंडीर और विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्ज़ा ने आरोप लगाया कि एक ओर इंदौर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बताया जाता है, वहीं दूसरी ओर जहरीला पानी पिलाकर यह साबित कर दिया गया है कि भ्रष्टाचार के कारण इंदौर को सिर्फ कागजों में स्वच्छ दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से मौत का खेल खेल रही है, पहले कफ सिरप के रूप में और अब पानी के रूप में मध्य प्रदेश की जनता को जहर दिया जा रहा है। नेताओं ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं, नगरीय प्रशासन मंत्री भी इंदौर से हैं और इंदौर नगर निगम में महापौर भी भाजपा के हैं। इन सभी की नाक के नीचे यह घटना हुई। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव प्रशांत सावले, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, महासचिव शाकिब कुरैशी, सुल्तान भुट्टो, रवि वास्कले, खरगोन शहर अध्यक्ष तैयब बोहरा, गोगावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *