खरगोन में विहिप-बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन:1500 कार्यकर्ता शामिल हुए, 50 चौराहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने गुरुवार शाम खरगोन में शौर्य पथ संचलन निकाला। इसमें 1500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनका शहर के 50 से ज्यादा चौराहों पर विभिन्न संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। विहिप जिलाध्यक्ष नितिन मालवीया ने बताया कि जिला मुख्यालय पर यह शौर्य संचलन लगभग 4 किलोमीटर तक चला। यह जवाहर मार्ग, श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा, बस स्टैंड, गुरुनानक चौराहा, मोहन टॉकीज क्षेत्र, गुरुवा दरवाजा, झंडा चौक, सराफा बाजार और राधावल्लभ मार्केट से होकर गुजरा। संचलन से पहले दोपहर 3 बजे जवाहर नगर स्थित अशोक वाटिका में कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत प्रमुख खगेंद्र भार्गव भी मौजूद थे। उन्होंने बजरंग दल के सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना को लेकर आयोजित इस शौर्य संचलन का उद्देश्य स्पष्ट किया। भार्गव ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’ के साथ ‘शस्त्र मेव जयते’ को भी आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने का भी जिक्र किया। इस अवसर पर जितेंद्र राठौड़, सौरभ धामंडे, हर्ष गुप्ता और मनोज वर्मा सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *