खरगोन पुलिस ने शुष्क दिवस (गांधी जयंती) पर अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई खरगोन-खंडवा रोड पर गोगांवा क्षेत्र में एक सफेद टाटा बोल्ट कार से की गई। कार से 61.90 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 26 हजार रुपए बताई गई है। एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में घुघरियाखेड़ी निवासी 24 वर्षीय प्रज्जवल पिता विजय जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है। जब्त शराब 7 पेटियों में रखी थी, जिसमें कुल 344 क्वार्टर शामिल थे। गोगावां टीआई मंशाराम रोमड़े ने बताया कि कार को घुघरियाखेड़ी फाटा और बिलाली के बीच घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान शराब की पेटियां कार की पिछली सीट और डिक्की में रखी मिलीं। जब्त शराब में 96 क्वार्टर मैजिक मोमेंट, 100 क्वार्टर प्लेन देशी शराब, 100 क्वार्टर लंदन प्राइड और 48 क्वार्टर ऑफिसर चॉइस शामिल हैं।


