खरगोन में 2000 से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार:विवेकानंद जयंती पर युवा संकल्प स्वदेशी मैराथन भी आयोजित

खरगोन में विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट स्कूल मैदान में 2000 से अधिक बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी और जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूड़े सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी ने सूर्य नमस्कार और योगासन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षकों ने योग प्राणायाम के साथ उनके लाभों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं को नशे से दूर रहने और किताबें पढ़ने की आदत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सूर्य नमस्कार के बाद, स्कूल परिसर से युवा संकल्प स्वदेशी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। विधायक ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन एक किलोमीटर की दूरी तय कर डीआरपी लाइन में समाप्त हुई। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *