खरगोन में 300 पुलिसकर्मियों का फ्लैग मार्च:कई इलाकों में 2 घंटे पैदल भ्रमण, एसपी बोले- इससे जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी

खरगोन में आगामी 6 दिसंबर को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने शहर के संवेदनशील और सांप्रदायिक इलाकों में लगभग दो घंटे तक पैदल भ्रमण किया। फ्लैग मार्च की शुरुआत रात 8 बजे कोतवाली थाना से हुई। इस दौरान पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई भी की। इन मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च यह फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर गुरुनानक चौराहा, मोहन टॉकीज, तालाब चौक, माली मोहल्ला, शीतला माता मंदिर गौशाला मार्ग, छोटी मोहन टॉकीज, बिलाल मस्जिद संजयनगर, त्रिवेणी चौक, चार रास्ता मोतीपुरा, पहाड़सिंहपुरा श्रीराम मंदिर चौक, टवड़ी चौक, माता चौक टवड़ी मोहल्ला, कलाली कुआं, झंडा चौक, सराफा बाजार और गोल बिल्डिंग से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। मार्च में एसपी भी रहे मौजूद फ्लैग मार्च में एसपी रवींद्र वर्मा, एएसपी बिट्टू सहगल, खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे, कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई शामिल रहे। इनके साथ विभिन्न थानों का बल, पुलिस लाइन का बल, डीजीपी रिजर्व 15वीं वाहिनी, क्यूआरएएफ, 15वीं वाहिनी, 24वीं वाहिनी जावरा, जिला आलीराजपुर और झाबुआ के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि यह पैदल भ्रमण सांप्रदायिक और संवेदनशील इलाकों में जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *