खरगोन में 40 साल पुराना रास्ता रातो-रात बंद:कॉलोनीवासियों ने विरोध किया, कहा- नहीं खुला तो आंदोलन करेंगे

खरगोन के वल्लभ नगर कॉलोनी में 40 साल से इस्तेमाल हो रहे सार्वजनिक रास्ते को बिना सूचना बंद किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। डायवर्सन रोड पर सीता वल्लभ मार्केट से गुजरने वाली यह रोड रातोंरात बंद कर दिया गया, जिसके विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि यह स्कूली बच्चों और अस्पताल जाने वाले लोगों के लिए सीधा रास्ता है। इसे बंद करना गलत है। उन्होंने कलेक्ट्रेट, नगर पालिका और एसडीएम वीरेंद्र कटारे और सीएमओ कमला कौल को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। ‘रास्ता नहीं खुलने पर आंदोलन करेंगे’ रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि रास्ता नहीं खुलवाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने अपनी शिकायत में भवन अनुज्ञा, टीएनसी अनुमति और पूरे मार्केट निर्माण की जांच की भी मांग की है। लोगों ने बताया कि डोला-जुलूस जैसे बड़े आयोजनों के दौरान इसी रास्ते से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाता है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात की है और कागजात देखने के बाद नियमों के मुताबिक आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *