खरगोन में 63वां होमगार्ड स्थापना दिवस:होमगार्ड्स ने दी सलामी, आपदा प्रबंधन सामग्री की प्रदर्शनी लगाई

खरगोन में 63वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पुलिस होमगार्ड लाइन में मनाया गया। संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी ने इस अवसर पर होमगार्ड परेड का निरीक्षण किया। संयुक्त कलेक्टर सोलंकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महानिदेशक आपदा प्रबंधन, भोपाल के संदेशों का वाचन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होमगार्ड आपदा, आंतरिक सुरक्षा और कठिन परिस्थितियों में पुलिस के साथ मिलकर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्लाटून कमांडर होमगार्ड शिवप्रसाद उईके के नेतृत्व में दी गई सलामी से हुई। इस दौरान होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा दिवस पर आपदा प्रबंधन उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न उपकरण प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम के अंत में एएसआई प्रवीण डावर ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *