खरतरगच्छाधिपति के सान्निध्य में संपन्न हुआ मंगलमहोत्सव, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा रांगड़ी चौक

रांगड़ी चौक स्थित बोहरों की सेहरी में मंगलवार को आध्यात्मिकउल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब भगवान महावीर स्वामी मंदिर मेंनाकोड़ा भैरव की प्रतिमा की विधिवत प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रमखरतरगच्छाधिपति जिन मणिप्रभ सूरिश्वर तथा मुनि-साध्वी वृंद के पावनसान्निध्य में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में आयोजित हुआ।प्रतिष्ठा महोत्सव भैरवजी की भक्ति, मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधानों केसाथ सम्पन्न हुआ। प्रन्यास अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि जसोल से लाईगई करीब सवा सतरह फीट ऊंची भव्य प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया।सांचोर के विधिकारक प्रकाश द्वारा सविधि कुंभ स्थापना, 18 अभिषेक, देवीपूजन, भैरव पूजन और देव पूजन के साथ प्रतिष्ठा संस्कार संपन्न कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *