खरसावां में कनकलता प्रधान हत्याकांड मामला:जमीन विवाद में हुई थी घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र स्थित आमदा ओपी अंतर्गत कनकलता प्रधान की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना बुधवार को हुई थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जीवनधन प्रधान, राजकुमार प्रधान और पंकज प्रधान शामिल हैं। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समीर सवैया ने बताया कि मृतक कनकलता प्रधान और इन अभियुक्तों के बीच जमीन की मापी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। धारदार हथियार से हमला कर ली थी जान बुधवार को कनकलता प्रधान आमदा क्षेत्र में किसी काम से आए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद कनकलता प्रधान के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई खून से सनी तलवार और बंकिया बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, खून लगे कपड़े, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। एसडीपीओ समीर सवैया ने यह भी बताया कि मुख्य अभियुक्त जीवनधन प्रधान के खिलाफ कुचाई थाना में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *