खराब आचरण के कारण आरक्षक ​शिव बघेल निलंबित

जांजगीर | नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने अमर्यादित आचरण पर आरक्षक शिव बघेल को निलंबित कर दिया। शिव बघेल रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ हैं। उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से विवाह किया है। यह शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई थी। जांच के लिए राजपत्रित अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद 20 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक ने शिव बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *