खराब खाने पर भड़कीं छात्राएं, अधीक्षिका हटाई गईं

प्रतापपुर | प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास योजना की व्यवस्थाओं में अनियमितता के मामले में कार्रवाई की गई है। छात्राओं के शिकायत व प्रदर्शन के बाद अधीक्षिका को हटा दिया गया है। बता दें कि खराब व्यवस्थाओं, खराब भोजन और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्राओं ने जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *