खरीदी बंद होने के तीन माह बाद भी 6 हजार 85 टन धान का उठाव नहीं

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में धान खरीदी बंद हुए तीन माह से ज्यादा हो चुके हैं। जिले के कई केन्द्र में अभी भी 6 हजार 85 टन धान का उठाव नहीं हुआ है। ऐसे में समिति के कर्मचारी परेशान है। बीते सीजन में कबीरधाम जिले के 108 खरीदी केन्द्र में 6 लाख 49 हजार 362 टन धान की खरीदी हुई है। खाद्य विभाग के जनभागीदारी पोर्टल अनुसार 14 मई बुधवार को विभिन्न केन्द्र में 6 हजार 85 टन धान का उठाव नहीं हुआ है। इस समस्या को लेकर आने वाले दिनों में समिति के कर्मचारी हड़ताल की तैयारी कर रहे है। इसे लेकर कवर्धा में बैठक हुई। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष घनश्याम चन्द्रवंशी ने बताया कि तीन सूत्रीय मांग को लेकर 19 मई को रायपुर में धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतर विभागीय कमेटी रिपोर्ट शासन को सौंपते हुए कर्मचारियों को लाभ समेत तीन सूत्रीय मांग, विपणन वर्ष 2023-24 व 2024-25 की धान परिवहन, संपूर्ण सुखत प्रदाय करते हुए गत वर्ष की शून्य शॉर्टेज प्रोत्साहन राशि दिलाने, वर्तमान वर्ष पर शून्य शॉर्टेज प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किए जाने की मांग शामिल है। 19 मई को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन रैली निकालकर मंत्रालय का घेराव करते ज्ञापन सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *