खरोरा नलवा-माइंस का विरोध…ग्रामीण बोले- आत्मदाह करेंगे:कहा- ब्लास्टिंग से हिलेंगी घरों की नींव; बारिश के बीच 6 गांव के 900 लोग कर रहे प्रदर्शन

रायपुर से लगे खरोरा में लगने वाले जिंदल के नलवा सीमेंट प्लांट की एक खदान का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। बारिश के बीच करीब 6 गांव के 900 लोग नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, खदान में चूना पत्थर निकालने के लिए विस्फोट से होने वाले कंपन से मकानों की नींव को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए वे खदान नहीं लगने देना चाहते। बता दें कि 11 सौ एकड़ जमीन पर खदान बनने वाला है, इससे 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। इस संबंध में खरोरा से लगे मोतिमपुर में आज जनसुनवाई रखी गई है। जिसमें शामिल होने एक रात पहले ही ग्रामीण टेंट लगाकर डटे हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। अपर कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, एसपी समेत 6 तहसीलदार में भी मौके पर मौजूद हैं। 6 गांवों से 90-400 मीटर दूर प्रस्तावित है खदान खरोरा में इस खदान के लगने से 6 गांव के 55 हजार लोग प्रभावित होंगे। प्रस्तावित खदान से पचरी गांव की दूरी 90 मीटर, छड़िया 140 मीटर, मंधईपुर 170 मीटर, नहरडीह 400 मीटर, मोतिमपुर 230 मीटर और आलेसुर 350 मीटर की दूरी पर स्थित है। ब्लास्टिंग, भारी वाहनों से डरे ग्रामीण प्रभावित ग्रामीण के मुताबिक खदान में ब्लास्ट कर चूना पत्थर निकाला जाएगा। खनन कार्य और भारी वाहनों का आवागमन रात में भी जारी रहेगा। स्कूलों के सामने से खनिज ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहेगी। जिसका वे विरोध कर रहे हैं। आत्मदाह की चेतावनी पचरी के सरपंच और सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुबह से ही जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जनसुनवाई स्थल पर जमा हैं। ग्रामीणों ने जनसुनवाई होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। ……………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… खरोरा में नलवा सीमेंट प्लांट लगने से 6 गांव प्रभावित:ग्रामीणों ने किया विरोध; कहा- घर की नींव हिलेगी, बच्चों की सुरक्षा जोखिम में राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के पास मोतिमपुर में नलवा सीमेंट प्लांट लगने वाला है, इससे 6 गांव प्रभावित होंगे। इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए है। दरअसल ग्रामीणों ने प्लांट में होने वाले माइनिंग का विरोध किया है उनके मुताबिक, खदान में विस्फोट से होने वाले कंपन से मकानों की नींव को नुकसान पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *