महासमुंद| ग्राम खरोरा के ज्ञान गंगा विद्यालय में भारत देश के भारतीय थल सेना दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस के अवसर पर अमर जवानों को सलामी दी गई। भारत देश में भारतीय थल सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना की वीरता और समर्पण को सम्मानित करने का 1949 में जनरल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभालने की याद में मनाया जाता है और भारतीय थल सेना दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाता हैं, इस दिन सैनिकों के योगदान को सलाम करते हैं और भारतीय थल सेना दिवस पर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नीलम कोसरे, माधुरी पटेल, रुक्मणी सारथी, वर्षा सारथी, दीपा कुर्र, हर्ष यादव, लता चंद्राकर, मुकेश यहित अन्य लोग मौजूद थे।


