खांबरा के पास से एक्टिवा छीनी, फरार

जालंधर| शहर के बाहरी इलाकों में भी लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। थाना सदर के अधीन आते खांबड़ा गांव के पास दो लुटेरों ने एक युवक से उसकी एक्टिवा छीन ली। पीड़ित रामू, पुत्र स्वामी दयाल, निवासी बूटा पिंड ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा से जा रहे थे। खांबड़ा गांव के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और डरा-धमका कर जबरन वाहन छीनकर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है। वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *