भरतपुर में (डेक्सट्रोमेथोरपन) खांसी की दवा पीने से एक लड़की की तबीयत बिगड़ गई। लड़की के परिजन उसे लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। लड़की ने रात करीब 3 बजे खांसी की दवा पी ली थी। सुबह वह उठी तो, उसे उल्टियां, चक्कर आने लगे। रात 3 बजे पीया था खांसी का सिरप शिप्रा अग्रवाल निवासी दही वाली गली ने बताया- मेरी बेटी अनुष्का (22) को पिछले 3 दिन से खांसी हो रही थी। कल रात भी उसे काफी खांसी हुई। तब अनुष्का ने रात करीब 3 बजे घर में रखी पुरानी खांसी का सिरप पी लिया। खांसी का सिरप पीने के बाद अनुष्का सो गई। सुबह घर के सभी लोग उठ गए। तबीयत ख़राब होने के कारण अनुष्का को करीब 9 बजे उठाया। उल्टी और चक्कर की शिकायत होने पर डॉक्टर को दिखाया उठते ही अनुष्का को चक्कर आने लगे, उल्टियां होने लगी, शरीर में दर्द होने लगा। जिसके बाद अनुष्का के परिजन तुरंत उसे लेकर एक डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि अनुष्का ने रात को खांसी का सिरप (डेक्सट्रोमेथोरपन) पी लिया था। जिसके बाद डॉक्टर ने अनुष्का को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। फिलहाल अनुष्का का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। उसकी हालत अभी ठीक है।


