खाईखेड़ा क्षेत्र में कल 5 घंटे बिजली कटौती:सबस्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते 19 गांवों की सप्लाई रहेगी बाधित

सीहोर जिले के खाईखेड़ा में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा सबस्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खाईखेड़ा 33 केवी फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान खाईखेड़ा सबस्टेशन से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। इससे महुआखेड़ा, पट, रसूलपुरा, पीपलखेड़ा, हिनोती, छतरी, बरखेड़ा देवा, कसरखेड़ी, भोजाखेड़ी, खस्ताखेड़ी, सिकंदरपुर, हतियाखेड़ा, रामजाखेड़ी, भोज, इमलिया, ग्यारसपुरा, चोकी और बैरागढ़ छतरी सहित 19 गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *