खाजूवाला में नौंवी क्लास की नाबालिग से दुष्कर्म:परेशान होकर स्प्रे पीया, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

बीकानेर के खाजूवाला में नौंवी क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, जिसके बाद लड़की ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। दुष्कर्म 22 जनवरी को हुआ, जिसके बाद लड़की ने पेस्टीसाइड्स पी लिया, जिससे उसकी बुधवार शाम इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। खाजूवाला में दो युवकों ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को कार में अगवा किया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत छात्रा ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है। घटना 22 जनवरी की है। दुष्कर्म से आहत छात्रा ने अगले दिन जहरीला स्प्रे पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज के दौरान 27 जनवरी की शाम को उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को छात्रा का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके भाई की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट दी है। 23 जनवरी को उसने जहरीला स्प्रे पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसने अपनी मां और परिवार के लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया। मामले की जांच कर रहे खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा का पीबीएम अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को डिटेन कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसका साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *