सीकर के खाटूश्यामजी स्थित सरकारी अस्पताल में एक मरीज के परिजन की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी में एक बदमाश बाइक ले जाता हुआ दिख रहा है। युवक अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया था। वह वापस आया तो उसे बाइक नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में चौमूं पुरोहितान के बीजू कुमावत पुत्र बनवारीलाल ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे बाइक से अस्पताल आया था। वह रिश्तेदार को खाटूश्यामजी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। थोड़ी देर बाद वह बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। 2 महीने में चोरी के कई मामले दर्ज
पीड़ित बीजू कुमावत ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को अस्पताल में पुराने गेट के पास खड़ा किया था। जब बाइक नहीं मिली तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें नीली टी-शर्ट पहने एक लड़का बाइक ले जाते हुए दिख रहा है। खाटूश्यामजी में पिछले 2 महीनों में चेन स्नेचिंग, गाड़ी और बाइक चोरी के कई मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।


