खाटूश्यामजी में दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो:खंडेला विधायक सुभाष मील बोले,भविष्य में सुविधाओं का विस्तार होगा

बाबा श्याम की पावन नगरी में आज से रियल एस्टेट निवेश का बड़ा मंच शुरू हो चुका है। दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो का भव्य शुभारंभ आज होटल रिजेंटा अनंतम रिजॉर्ट,तोरण द्वार के निकट हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्डेला विधायक सुभाष मील,खाटूश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु,निवेशक,स्थानीय लोग शामिल हुए। खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि खाटू नगरी का नाम आज पूरे विश्व में विख्यात है। हर साल करोड़ों लोग यहां आते हैं। ऐसे में भास्कर समूह के द्वारा आज जो प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजित किया गया है वह सराहनीय कदम है। आज इस एक्सपो में कई बड़े ग्रुप ने भी हिस्सा लिया है। आने वाले समय में यहां पर कई कॉलोनी और अन्य रेजिडेंशियल एरिया विकसित होंगे। इससे क्षेत्र का विकास तो होगा ही और साथ ही सुविधाओं का भी विस्तार होगा। एक्सपो का उद्देश्य खाटू में तेजी से उभर रहे रियल एस्टेट बाजार को एक मंच पर प्रदर्शित करना और प्रॉपर्टी खरीददारों व निवेशकर्ता को भरोसेमंद और व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है। इसमें भाग लेने वाले डवलपर्स और बिल्डर्स रेजिडेंशियल प्लॉट्स, कॉमर्शियल स्पेस, विला, फार्महाउस और इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स से जुड़ी अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करना है। एक्सपो में आने वाले इच्छुक खरीददारों को एक ही स्थान पर कई प्रोजेक्ट्स की जानकारी, क़ीमत, लोकेशन, साइट मैप और सुविधाओं की तुलना करने का अवसर मिला। इसके साथ ही मौके पर विशेष ऑफर्स, बुकिंग फायदा और साइट विजिट की व्यवस्था भी है। धार्मिक आस्था के साथ निवेश की बड़ी मंज़िल- क्यों तेजी से बढ़ रहा खाटू का रियल एस्टेट पिछले कुछ वर्षों में खाटूश्यामजी में प्रॉपर्टी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस विकास के प्रमुख कारण हैं- खाटू कॉरिडोर का निर्माण, एक्सप्रेसवे और हाइवे से बेहतर कनेक्टिविटी, रिंग रोड प्रोजेक्ट, रींगस–खाटू क्षेत्र में लगातार बढ़ता इन्फ्रास्ट्रक्चर और कॉमर्शियल विस्तार
इन सुविधाओं के कारण देशभर के निवेशक खाटू में रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासतौर पर होटल, रिसॉर्ट, फार्महाउस और विला प्रोजेक्ट्स का तेजी से बढ़ना इस क्षेत्र को एक तेजी से उभरते रियल एस्टेट हब के रूप में स्थापित कर रहा है। दैनिक भास्कर द्वारा पहला आयोजन- डेवलपर्स और निवेशकों को जोड़ने का प्रयास
दैनिक भास्कर की ओर से खाटू में इस तरह का एक्सपो पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय डेवलपर्स तथा राज्य और देश के अन्य बिल्डर्स को भी अपनी परियोजनाओं को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने और निवेशकों तक प्रत्यक्ष पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। निवेशकों-खरीददारों और डेवलपर्स के बीच बनेगा मजबूत सेतु
पहली बार दैनिक भास्कर इस आयोजन के माध्यम से खरीददारों और बिल्डर्स को एक पारदर्शी, विश्वसनीय और परिणाम-केन्द्रित मंच उपलब्ध करवा रहा है, जिससे रियल एस्टेट में सही निर्णय लेने में आसानी होगी। दो दिनों में बड़ी संख्या में मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी निवेश रुचि के साथ एक्सपो विजिट कर रहे हैं। खरीददारों के लिए सीधा लाभ- ऑफर्स, डिस्काउंट और बुकिंग गिफ्ट्स
आयोजकों के अनुसार एक्सपो में आने वाले विजिटर्स के लिए-कई प्रोजेक्ट्स पर विशेष ऑफर्स,डिस्काउंटेड बुकिंग,बुकिंग उपहार,मुफ़्त साइट विजिट और पिकअप सुविधा उपलब्ध रहेगी। काफी प्रोजेक्ट्स पर सीमित समय के ऑफर्स केवल एक्सपो के दो दिनों तक ही मान्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *