विश्वप्रसिद्ध खाटू धाम में विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों की व्यवस्था बंद रहेगी। इस समय अवधि में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर कमेटी ने इस सबंध में अपील जारी की है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह ने बताया कि 7 मार्च को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन 6 अप्रैल को रात 10 बजे से 7 अप्रैल को शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इस समय अवधि में मंदिर के पट बंद रहेंगे और भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे।


