खाटूश्याम दरबार में वेलेंटाइन डे पर युवती ने भेजा लेटर:लिखा- रोहन को खोना नहीं चाहती, सब कुछ ठीक कर दो, शादी उसी से हो

खाटूश्यामजी में वेलेंटाइन डे पर शुक्रवार को श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे। कई प्रेमी जोड़े भी बाबा को गुलाब के फूल भेंट करने दरबार में आए। एक भक्त ने बाबा को चिट्ठी लिखकर अपने प्यार से मिलाने की कामना की। बिना नाम लिखी चिट्ठी में भक्त ने लिखा- बाबा मैं रोहन को अपनी जिंदगी में वापस चाहती हूं। अगर वो मेरे लिए सही है तो उसको मेरी जिंदगी में वापस भेज देना। मैं चाहती हूं जिससे मेरी मंगनी हुई है उसी से मेरी शादी हो। मैं उसे खोना नहीं चाहती, पर मैं उसे समझ नहीं पा रही, शायद वह मुझे समझे। आप सब जानते हो न ठाकुर जी। सब कुछ ठीक कर दो। वेलेंटाइन डे पर बाबा का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। पीले, लाल, नीले, नारंगी व गुलाबी रंग के खुशबूदार फूलों से बाबा को सजाया गया। इसके अलावा रत्न जड़ित सोने का मुकुट भी पहनाया गया। बड़ी संख्या में आए भक्तों ने बाबा का दीदार किया। खाटूश्यामजी को युवती ने भेजा लेटर… 28 फरवरी से शुरू होगा लक्खी मेला
बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होने वाला है। यह 11 मार्च तक चलेगा। इस बार निशान की ऊंचाई 8 फीट तक निर्धारित की गई है। यानी इससे ज्यादा ऊंचाई वाले निशान लेकर मेला परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी। मंदिर में कांच की बोतलों पर बैन होगा। कांटेदार गुलाब बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी। मेले में व्यवस्थाओं को लेकर खाटू थाने में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मेले में आने वाले भक्तों को अच्छे से दर्शन हों, इसे लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सरकारी प्रोटोकॉल वाले वीआईपी को छोड़कर सभी के लिए वीआईपी दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *