उत्तर पश्चिम रेलवे ने खाटूश्याम के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन से हरियाणा के चार जिलों के श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04818 बाड़मेर–जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 17 सितंबर 2025 (बुधवार) को बाड़मेर से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और अगले दिन 18 सितंबर (वीरवार) को शाम 3:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 5 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। चार राज्यों ठहराव करेगी, देखें स्टॉपेज लिस्ट
राजस्थान: बायतू, बालोतरा, समदड़ी, दुंदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला
हरियाणा: नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल
पंजाब: संगरूर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उडमुड, पठानकोट कैंट
जम्मू-कश्मीर: हीरानगर, साम्बा छठ पूजा को लेकर गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
छठ पूजा, दुर्गा पूजा और दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04829 (जोधपुर–गोरखपुर स्पेशल): यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक कुल 9 ट्रिप में चलेगी। जोधपुर से हर वीरवार शाम 4:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04830 (गोरखपुर–जोधपुर स्पेशल): यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल 9 ट्रिप में चलेगी। गोरखपुर से हर शुक्रवार रात 11:25 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। कोच संरचना: इस रेलसेवा में कुल 18 डिब्बे होंगे-2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 2 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे। यहां करेगी ठहराव
यह रेलसेवा मार्ग मे राजस्थान के मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हरियाणा के लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद,
मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


