खाटू श्याम के भजनों से संगत हुई निहाल

लुधियाना| इस्लाम गंज रोड स्थित प्राचीन वैष्णो मंदिर (हाथी वाला) में नव वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर मंदिर कमेटी की तरफ से खाटू श्याम जी का सुन्दर संकीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायक रूपेश की तरफ से खाटू श्याम जी के भजनों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। जिसमें हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं…, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है आदि प्रसिद्ध भजनों ने समां बांध दिया। देर रात संकीर्तन के बाद मंदिर कमेटी के सदस्यों की तरफ से नव वर्ष के आगमन की खुशी में केक भी काटा गया तथा आयी हुई संगत के लिए भंडारा भी लगाया गया। इस पावन मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह कालड़ा, श्याम सुन्दर, अशोक मग्गो, डिंपल बिंद्रा, नूरी कालड़ा, संजीव दीपा, राजीव मलिक, सोनू कुमार, संजीव, राम पलटा, श्याम पलटा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *