खाटू श्याम के लिए रवाना हुई भक्तों की पदयात्रा:1 सप्ताह में 350 किमी की दूरी तय कर पहुंचेगी बाबा के धाम

धौलपुर शहर की श्याम बगीची से खाटू श्याम जी के भक्तों की पदयात्रा बुधवार को सीकर के रींगस के लिए रवाना हुई। खाटू श्याम के भक्तों का समूह खाटू श्याम मंदिर तक लगभग तीन सौ किलोमीटर की पैदल दूरी एक सप्ताह में तय करेगा। भक्ति और उत्साह से भरपूर इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए हैं। पदयात्रा के शुभारंभ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्याम बगीची को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। स्थानीय मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना और आरती कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। यात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए “जय श्री श्याम” के जयघोष लगा रहे थे। यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगों ने स्वागत द्वार सजाकर भक्तों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। खाटू श्याम जी की पदयात्रा धौलपुर जिले में हर साल बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाती है। यह यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक हैं। जिसमें भक्तजन जीवन में श्याम जी की कृपा पाने के लिए कठिन यात्रा करते हैं। खाटू श्याम मंदिर में यह जत्था अगले सप्ताह सीकर के रींगस स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचेगा। जहां भक्तजन भगवान के दर्शन कर अपनी मन्नतें पूरी करेंगे। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *