खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर कथा सुनाई

बीकानेर | जयपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में गुरुवार को द्वितीय दिन की श्रीश्याम कथा दाताश्री महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। कथावाचक आशीष महाराज ने कहा कि हमें बुरे व्यसनों से दूर रहना है। आज कथा में खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर विस्तारपूर्वक कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि धर्मानुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए। आज युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता से दूर रहना चाहिए। सनातन संस्कृति के अनुसार जीवन जीना चाहिए। श्याम कथा श्रवण करने के लिए पूरा पंडाल श्याम मय हो गया। श्याम भक्तों ने कथा का श्रवण कर भगवान की कृपा प्राप्त की। मीडिया प्रभारी बालमुकुंद ने बताया कि कथा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *