खाटू श्याम जी का संकीर्तन करवाया

लुधियाना| स्थानीय इस्लाम गंज रोड स्थित खाटू धाम प्राचीन श्री वैष्णो मंदिर (हाथी वाला ) में एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा खाटू श्याम जी का सुन्दर संकीर्तन करवाया गया। इसमें श्री राधा प्रिय ब्रिज की महक द्वारा संकीर्तन में रसमय भजनों को प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। मेरे खाटू श्याम तेरा ही सहारा…….. तुम न चलोगे तो कौन चलेगा…. जैसे भावुक भजनों ने समय को बांध दिया। संगत के लिए मंदिर कमेटी द्वारा भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह कालड़ा, नूरी कालड़ा, श्याम सुन्दर कक्कड़, अशोक मगगो, संजीव रिखी, डॉक्टर भारत भूषण, सोनू कुमार, जुगनू, दिनेश कुमार, संजीव दीपा, हर्षित रिखी, बनवारी लाल व अन्य भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *