खातेगांव वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी 11 केवी लाइन का मेंटेनेंस और ग्रिड के नवीनीकरण का कार्य करेगी। इसके चलते सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहेगी। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा प्रभाव बिजली कंपनी के अनुसार, यह कटौती शुक्रवार, 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र खातेगांव से जुड़े सभी घरेलू और सिंचाई फीडर बंद रखे जाएंगे। मेंटेनेंस कार्य के कारण पूरे खातेगांव नगर और उससे लगे ग्रामीण इलाकों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। ये गांव रहेंगे प्रभावित बिजली कटौती का असर नगर के साथ-साथ मुख्य रूप से इन गांवों में देखने को मिलेगा: खिरनीखेड़ा, घोड़ीघाट, चंदवाना, पाडियादेह। बरवई, रानीबाग, बरवई खेड़ा, बेहड़ी, बरछा और तिवड़िया।


