खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन:38 हजार किलो से अधिक मिठाई का सामान सीज, प्रतिबंधित केमिकल भी मिला

कोटा में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान कोटा शहर के मैसर्स रामपति इंडस्ट्रीज, रानपुर का निरीक्षण किया गया, जहां कई अनियमितताएं पाई गईं। फर्म का फूड लाइसेंस उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं था, कर्मचारी बिना मास्क और ग्लव्स के काम कर रहे थे, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड नहीं मिले, और निर्माण इकाई अनहाइजीनिक स्थिति में पाई गई। मौके से 1270 कट्टों में 31750 किलो मिश्री, 200 कट्टों में 5000 किलो बूरा, और 29 ड्रमों में 1450 किलो सोडियम हाइड्रोसल्फाइट बरामद कर कुल 38,200 किलो माल सीज किया गया। फूड सेफ्टी टीम ने बताया कि सोडियम हाइड्रोसल्फाइट का उपयोग खाद्य उत्पादों में प्रतिबंधित है क्योंकि यह FSSAI की परमिटेड सूची में शामिल नहीं है और इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। तीन नमूने बूरा, मिश्री और मखाने के लिए गए हैं जिन्हें खाद्य प्रयोगशाला कोटा भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों चंद्रवीर सिंह जादौन, अरुण सक्सेना और संदीप अग्रवाल की मौजूदगी में की गई। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि दशहरा और दीपावली को देखते हुए मिलावटखोरी पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *