खाद्य सुरक्षा में अपात्र 28 तक हटा सकते है नाम:बाद में सर्वे में मिलने वाले अपात्रों पर कार्रवाई करेंगे, अब तक उदयपुर में 8 हजार बाहर हुए

खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से नाम हटाने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब 28 फरवरी तक अपात्र लाभार्थी जो लाभ ले रहे है वे अपना नाम हटवा सकते है। इस तारीख के बाद राज्य सरकार अपने स्तर पर नाम हटाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ अपने स्तर पर नाम नहीं हटाने को लेकर कार्रवाई भी की जाएगी। खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े सक्षम और अपात्र लोगों के लिए सरकार ने गिव अप अभियान चलाया और इसमें 31 जनवरी 2025 आखिरी तारीख तय की थी। इसके बाद बड़े स्तर पर नाम हटाए गए थे। इसमें खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल सक्षम लोगों से स्वत: गिव अप अभियान से जुड़कर अपना नाम हटाने की अपील की गई थी। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई कि स्वतः नाम नहीं हटाने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा से जुड़े अपात्र परिवारों की सर्वे करवा कर चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब 28 फरवरी तक हटा सकते नाम
उदयपुर के डीएसओ मनीष भटनागर ने बातया कि अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी जिसे बढ़कार अब 28 फरवरी 2025 कर दी है। उदयपुर में इतने नाम हटाए
अब तक उदयपुर डीएसओ प्रथम में 1127 राशन कार्डों में शामिल 4575 सदस्यों तथा डीएसओ द्वितीय अंतर्गत 818 राशन कार्डों में शामिल 3507 सहित कुल 8082 सदस्यों को खाद्य सुरक्षा सूची से हटाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *